UP CLASSES
PRAYAGRAJ
Home
Demo Steno
Demo Typing
Register Now
Please Wait a Moment
DICTATION-03
Mangal1
Font Size:
A+
A-
Reset
Backspace:
0
⏱ Timer :
00:00
उपाध्यक्ष महोदय, वित्तमंत्री को देश की आर्थिक स्थिति और निर्धनता के संबंध में जितनी जानकारी प्राप्त होती है उतनी किसी अन्य मंत्री को संभव नहीं होती। बजट बनाते समय वैसे तो बजट में आय-व्यय का ब्यौरा होता ही है, लेकिन मूल रूप में देश की आर्थिक नीतियों में किस प्रकार का परिवर्तन हो तथा किस मार्ग पर वह देश को चलाना चाहते हैं, सरकार का लक्ष्य क्या है, इन सब नीतियों का बजट में विवरण होता है। हमारे वित्त मंत्री चाहे जिस पद पर भी रहे हों, चाहे वे मुख्यमंत्री रहे हों या केंद्रीय सरकार में रहे हों, उन्होंने शानदार काम किया। जिस समय उन्होंने बजट प्रस्तुत किया उस समय देश को और विशेष रूप से गरीबों को उन से बहुत-सी आशाएँ थीं। देश में लगभग छह लाख गाँव हैं, उनमें जो बेरोज़गारी है, गरीबी है, उसके संबंध में देश की जनता को उनसे बड़ी आशाएँ थीं और जनता देखना चाहती थी कि इस अवसर पर सरकारी नीतियों के द्वारा देश को वे क्या मार्गदर्शन देना चाहते हैं। PARABREAK इस दृष्टि से तीन महत्वपूर्ण बातें इस समय देश के सामने थीं देश का आर्थिक विकास तेजी से हो, अधिक लोगों को काम मिल सके और मूल्यों में स्थिरता आए। जहाँ तक इन तीन उद्देश्यों का संबंध है हमने देखा कि उस ओर कुछ प्रयत्न हुए हैं। विशेष रूप से गरीबी हटाओ के संबंध में इस देश में जो चर्चा चल रही है, इस बजट में कुछ सीमा तक उसका उल्लेख मिलता है, क्योंकि जितने भी प्रत्यक्ष कर लगे हैं वे ज्यादातर धनी लोगों पर और विशेष रूप से शहर के लोगों पर लगाए गए हैं। इस तरह से जो एक प्रकार की आर्थिक असमानता हमारे देश में चल रही है, उसको दूर करने का प्रयत्न अवश्य किया गया है। PARABREAK लगभग पाँच दशक पूर्व जब हमारा देश स्वतंत्र हुआ था, उस समय देश में जितने सरकारी कर्मचारी थे, वे ऐसा समझ बैठे थे कि अब तक देश में जिस तरह से अंग्रेजों का प्रशासन चल रहा था उस तरह से काम नहीं चलेगा, क्योंकि कांग्रेस के जो नए लोग आए थे, जो मंत्री बने थे, वे लोग धन के मामले में त्यागी आदमी हैं, धन से उनको मोह नहीं है। लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि हमारे मंत्री लोग भी उसी तरह से शानदार जीवन पसंद करने लग गए, जिस तरह से अंग्रेज करते थे। PARABREAK उपाध्यक्ष महोदय, तब उन लोगों को कुछ आशा हुई कि हम लोग भी उसी तरह चल सकते हैं, जिस तरह से पहले चल रहे थे। लेकिन अभी हाल में जो चुनाव हुआ उससे देश के धनिकों के मन में बड़ा संदेह पैदा हुआ कि इस चुनाव के बाद उनकी स्थिति वैसी नहीं रहेगी जो अब तक चली आती रही है। गरीबों और अमीरों के बीच में अब तक जो बहुत बड़ा अंतर चला आ रहा था, उसको अब तेजी से दूर करने का प्रयत्न किया जाएगा। श्रीमान्, मैं आपका बहुत ही आभारी हूँ जो आपने सदन में चालू वर्ष के बजट पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर दिया है। मैं इस बजट का समर्थन करना चाहता हूँ। PARABREAK श्रीमान्, मैं सबसे पहले अपने दल के नेता, प्रधानमंत्री को इस बात के लिए बधाई देना चाहता हूँ कि उनके नेतृत्व में देश में कांग्रेस दल को स्पष्ट बहुमत मिला और इसके फलस्वरूप यहाँ पर केंद्र में एक ऐसी सरकार का गठन हुआ जो कि देश में वास्तव में समाजवाद लाना चाहती है। मैं वित्तमंत्री जी को इस बात के लिए बधाई देना चाहता हूँ कि लोकसभा के मध्यावधि चुनाव में जनता द्वारा काँग्रेस दल को जो आदेश दिया गया था, उन्हें स्मरण है और वह तन-मन-धन से उसका पालन करना चाहते हैं। वह आदेश था देश में सामाजिक और आर्थिक विषमता दूर करने का, देश से गरीबी, बेकारी और बेरोजगारी को हटाने का और देश के जो पिछड़े हुए हिस्से हैं उनका पूरा विकास करने का। साथ ही साथ इस बात का भी आदेश था कि देश के अंदर इस प्रकार की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पैदा की जाए जिसके अंतर्गत जनता शोषण से मुक्त हो सके। श्रीमान्, यह ठीक है कि देश में कृषि के क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि हुई है। परंतु इसके साथ ही साथ यह भी दृष्टि में रखना चाहिए कि लागत में भी पूरी वृद्धि हुई है। इसके लिए आवश्यक है कि सिंचाई के साधन बढ़ाए जाएँ और अधिक उन्नत बीजों का प्रयोग किया जाए। आज कृषकों को कृषि के यंत्र मिलने में बहुत कठिनाई हो रही है, जैसे छोटे-छोटे ट्रैक्टरों का देश में बड़ा अभाव है। उनके बनाने के लिए शीघ्र नए कारखाने खोले जाएँ, जिससे कृषकों को जल्द से जल्द ट्रैक्टर मिल सकें। देश तभी प्रगति करेगा हमारा ऐसा विश्वास है। PARABREAK अध्यक्ष महोदय, दसवीं पंचवर्षीय योजना पर विचार करते समय सदन के दोनों पक्षों के सदस्यों ने जो महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं उन पर विचार किया जाना बहुत आवश्यक है। अध्यक्ष महोदय, नौवीं पंचवर्षीय योजना का अब अंतिम वर्ष चल रहा
Submit Test
Submit Test !
×
Dow you want to submit your test now ?
Submit